Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद तनाव में 17 वर्षीय किशोर ने लगाई फांसी, रक्षाबंधन पर ओडिशा से आया था घर

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में 17 वर्षीय किशोर शिवम राज की मौत से परिवार में मातम छा गया. शुक्रवार देर रात उसने अपने घर में फांसी लगा ली. परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई. इसके बाद उसे फंदे से उतारकर तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रेम संबंध को लेकर तनाव की बात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम का किसी युवती से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि प्रेमिका के रिश्ता खत्म करने के बाद वह मानसिक तनाव में था. इसी तनाव को घटना की वजह बताया जा रहा है. हालांकि, मामले की पूरी स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

ओडिशा में पिता के साथ रहता था शिवम
शिवम अपने पिता के साथ ओडिशा में रहता था और एक गैरेज में काम करता था. करीब तीन दिन पहले वह रक्षाबंधन के लिए अपने घर लौटा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल सीतारामडेरा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !