Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Chatra News: चतरा में मवेशियों से लदा पिकअप पलटा, 15 गायों की मौत, पशु तस्करी के खुले राज

Chatra News: मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कंटेनर के अंदर दबने से करीब 15 गायों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशियों के घायल होने की जानकारी है। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह हादसा सुबह करीब 4 बजे चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास हुआ। बताया गया कि वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर वाहन में फंसे मवेशियों को बाहर निकाला।

मवेशियों के पैर बंधे होने की जानकारी

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में ले जाए जा रहे मवेशियों के पैर बंधे हुए थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। कंटेनर में दबने से करीब 15 गायों की मौत हो गई और कई मवेशी घायल हो गए।


हादसे की सूचना मिलने के बाद मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

घायल गायों का कराया जा रहा उपचार

थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में घायल मवेशियों का इलाज पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा कराया जा रहा है। वहीं, मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर मवेशियों को ले जाने की परिस्थितियों और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

परिवहन से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच

हादसे में मवेशियों के मारे जाने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन में मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !