Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Tatanagar Railway Station: टाटानगर स्टेशन पर स्टील एक्सप्रेस से सोने की चेन चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV की मदद से जीआरपी-आरपीएफ को मिली सफलता

Tatanagar Railway Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मामले में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. मामला 24 अगस्त का है. स्टील एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा के लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई थी. महिला ने घटना की लिखित शिकायत 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में दर्ज कराई थी.

CCTV से आरोपी की पहचान
शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ टाटानगर और जीआरपी टाटा की टीम ने स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई. इसके बाद टीम ने उसे स्टेशन परिसर से पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई. पकड़े गए युवक की पहचान भगवान चौधरी (करीब 24 वर्ष), निवासी कोटशीला के रूप में हुई है. आरपीएफ ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के हवाले कर दिया है. पूरी कार्रवाई आरपीएफ एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई. बरामद सोने की चेन का वजन 4.830 ग्राम है. इसकी कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !