Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Palamu News: पलामू के मेदिनीनगर में डॉक्टर के बंद मकान से 5 लाख के गहनों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Palamu News: पलामू के मेदिनीनगर के सुदना इलाके में चोरों ने एक डॉक्टर के बंद मकान को निशाना बनाया. गायत्री मंदिर रोड स्थित घर में बुधवार रात चोरी की घटना हुई. चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए. घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई है.

परिवार के बाहर होने का उठाया फायदा
बताया गया कि घटना के समय डॉ. प्रेमजीत सिंह का परिवार घर पर मौजूद नहीं था. परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान को निशाना बनाया. रात में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और चोरी से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाने की कोशिश की.

आवेदन के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि चोरी बुधवार रात हुई थी. पुलिस को गुरुवार शाम घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर जाकर जांच की. उन्होंने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसके बाद चोरी हुए सामान और आरोपियों की पहचान को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !