Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Dhanbad News: धनबाद पहुंची NIA की टीम, फरार कुख्यात प्रिंस खान के पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन की जांच हुई तेज

Dhanbad: फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े मामलों की जांच अब और आगे बढ़ गई है. उसके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए NIA की टीम धनबाद पहुंची है. धनबाद पहुंचने के बाद टीम ने जिले के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान प्रिंस खान से जुड़े मामलों और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी ली गई.

विदेश में रहने के दौरान पाकिस्तानी लोगों से संपर्क का दावा
जांच के दौरान प्रिंस खान के कथित पाकिस्तान कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार, विदेश में रहने के दौरान उसके कुछ पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में आने की बात सामने आई है. इनमें फोजिया बलोच और उसके जीजा तौकिर बलोच का नाम बताया जा रहा है. यह दावा भी किया जा रहा है कि तौकिर बलोच के माध्यम से प्रिंस खान की पहुंच जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों तक बनी थी. हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. NIA अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

वासेपुर में नेटवर्क की जानकारी जुटा रही टीम
सूत्रों के अनुसार NIA की टीम धनबाद के वासेपुर में भी प्रिंस खान से जुड़े कथित सहयोगियों और पुराने संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है. इसके साथ ही उसके कथित आर्थिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है. धनबाद के SSP प्रभात कुमार ने NIA की टीम के धनबाद पहुंचने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि प्रिंस खान और उससे जुड़े संगठित अपराध से संबंधित जानकारी जांच एजेंसी के साथ साझा की जा रही है. फिलहाल NIA की जांच जारी है और प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को खंगाला जा रहा है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !