Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamshedpur Breaking: गोलमुरी में पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय बड़ा हादसा, पाइप फटने से कर्मचारी की मौत

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात CNG भरने  के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना हावड़ा ब्रिज के सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप की है और पेट्रोल पंप के मालिक का नाम आरके जैन है। मृतक की पहचान सोनारी निवासी 24 वर्षीय तुषार खामरी के रूप में हुई है, जिसकी 2 महीने के बाद शादी होने थी। 

CNG भरते समय फटा पाइप
जानकारी के अनुसार, तुषार पेट्रोल पंप पर CNG भरवा रहा था। गैस का दबाव काफी ज्यादा था। इसी दौरान CNG का पाइप अचानक फट गया जिससे पाइप का नोजल तेज रफ्तार से युवक को जा लगा।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुषार काफी दूर जाकर गिरा।

सिर के पीछे लगी गंभीर चोट
हादसे में युवक के सिर के पीछे गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि CNG पाइप फटने की वजह क्या थी और हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !