Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-07

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना की पुलिस ने किया डिटेन, नज़र बंद, 144 का हवाला

Hazaribagh News: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी को केरेडारी के बेलतू जाने के क्रम में सीकरी थाना की पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने रोक लिया है।

और उन्हें अपने थाने में डिटेल कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा की धारा 144 लागू है, इसलिए आप बेलतू नहीं जा सकते। यह मामला बेलतू में दो समुदाय के बीच मुहर्रम के दौरान झंडा लगाने के विवाद का है।

इसके निपटारे में प्रशासन लगातार जुटी हुई है ,लेकिन अब तक सफल नहीं हुई है, सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हम भी इस मामले का निष्पादन चाहते हैं, स्थल पर विवाद का निष्पादन हो इसलिए हम जानना चाह रहे थे, पिछले दो दिनों से इस मामले को लेकर ग्रामीणों में तनाव का माहौल है, बेलतू गांव केरेडारी थाना क्षेत्र में और यह इलाका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में है।

जिसके सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी हैं, इस हैसियत से दोनों वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं, ऐसे में उन्हें पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया जाना और नजर बंद किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गया है,  सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से अपील करते हुए आग्रह किया कि हजारीबाग जिला प्रशासन  सुनिश्चित करें कि बदले की भावना से कोई भी कार्यवाही ना हो, किसी की दुकान और मकान को ना तोड़ा जाए, जो झंडा हाल में वहां लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाय और शांतिप्रिया ढंग से इस मामले का निपटारा करें ताकि क्षेत्र में विधि- व्यवस्था कायम रहें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !