Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jharkhand Bhado Mela: देवघर में भादो और अद्वैया मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात किए गए 12 DSP

Jharkhand Bhado Mela: श्रावणी मेला खत्म होते ही अब देवघर में अगले बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं. भादो और अद्वैया मेला को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त तैयारी शुरू कर दी है. मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने DSP स्तर के 12 अधिकारियों को देवघर भेजने का फैसला लिया है.

देवघर SP के अनुरोध पर हुई तैनाती
12 DSP की तैनाती देवघर के एसपी के अनुरोध पर की गई है. इन अधिकारियों को मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है. श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर इनकी विशेष नजर रहेगी.

ये 12 अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
पुलिस मुख्यालय की सूची में प्रदीप उरांव, महेश प्रजापति, संदीप सुमन, चंदन कुमार वत्स, अशोक रविदास और रजत माणिक बाखला शामिल हैं. इसके अलावा वरूण देवगम, अरविन्द कुमार सिन्हा, राजा कुमार मित्रा, आनंद ज्योति मिंज, विजय कुमार कुशवाहा और पवन कुमार-2 की भी तैनाती की गई है.

भीड़ नियंत्रण पर रहेगा खास फोकस
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भीड़ को व्यवस्थित रखना पुलिस के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी. तैनात DSP जिला पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करेंगे. कानून व्यवस्था के साथ भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार इन अधिकारियों की ड्यूटी मेला अवधि तक रहेगी. आयोजन खत्म होने के बाद ही सभी 12 DSP को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजा जाएगा. तब तक देवघर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालने में ये अधिकारी स्थानीय पुलिस का साथ देंगे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !