Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के सेवासाई नगर में 21 साल की विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना बुधवार रात की बताई जा रही है. मृतका की पहचान खुशी गुछाइत के रूप में हुई है. घटना के समय वह घर में अकेली थी.


खुशी का पति राजा करवा किसी काम से बाहर गया था. रात में घर लौटने पर उसने पत्नी का शव दुपट्टे के सहारे धरन से लटका देखा. इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. गुरुवार सुबह पुलिस को मामले की सूचना मिली

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही गुवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लिया गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया.

चार साल पहले हुई थी शादी

पति के अनुसार दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी. उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से दोनों की कोई संतान नहीं थी. संतान नहीं होने के कारण खुशी मानसिक रूप से परेशान रहती थी. पति ने यह भी बताया कि घटना से पहले दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था. फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !