Jamshedpur News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर गोलमुरी स्थित वेस्ट पंजाबी रिफ्यूजी मिडिल स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन और आस्था नव चेतना फाउंडेशन की ओर से कराया गया. आयोजन में समाजसेवी सरदार गोविंद सिंह और सुखबीर सिंह जॉली का भी सहयोग रहा.
बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के लिए कई गतिविधियां कराई गईं.इसमें चित्रकला, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रही. बच्चों को फिल्म भी दिखाई गई.
इसके अलावा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया.
विजेता बच्चों को मिला सम्मान
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विजेता बच्चों को ट्रॉफी के साथ स्कूल ड्रेस और पढ़ाई से जुड़ी सामग्री भी दी गई.
नई पीढ़ी को बताई मुखर्जी की भूमिका
सुखबीर सिंह जॉली ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारों से परिचित कराना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. कार्यक्रम के जरिए बच्चों को उनके विचारों और देश के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देने का प्रयास किया गया.
देशभर में हो रहे स्मरण कार्यक्रम
आयोजकों के अनुसार, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान उनके शिक्षा, राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता से जुड़े योगदान को याद किया जा रहा है.