Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Palamu News: पलामू में पति से विवाद के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, अर्थी से शव उठाकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

Palamu News: पलामू जिले में 30 साल की महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव की है. परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस गांव पहुंच गई. पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.


पति से विवाद के बाद बिगड़ी पुष्पा की तबीयत

मृतका की पहचान सुदामा यादव की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि बुधवार रात पुष्पा का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है.


अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुष्पा की मौत के बाद ससुराल वाले गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे. बताया जा रहा है कि मायके वालों ने भी शुरुआत में कोई विरोध नहीं किया था. पुष्पा का मायका नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मनन दोहर गांव में है. श्मशान ले जाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी. इसी दौरान पुलिस को घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सुआ गांव पहुंची. पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव को जांच के लिए भेज दिया. पुष्पा देवी की शादी वर्ष 2021 में सुदामा यादव से हुई थी. दोनों का एक छोटा बच्चा भी है. महिला की अचानक मौत से परिवार में मातम है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी 

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि पुलिस को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी. एहतियात के तौर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी. अगर रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि होती है, तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !