Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Bokaro News: तेनुघाट डैम में कूदी नाबालिग लड़की, पुलिस की तत्परता और स्थानीय तैराकों ने बचाई जान

Bokaro News: बोकारो के तेनुघाट डैम के कॉजवे के पास एक नाबालिग लड़की के नदी में कूदने से अफरा-तफरी मच गई. तेज बहाव के बीच लड़की नदी के बीच एक पत्थर पर जाकर फंस गई. आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी.उन्होंने तुरंत तेनुघाट ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने तुरंत बंद कराया डैम का गेट
सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी भजनलाल महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उस समय डैम का गेट खुला था.
नदी में पानी का बहाव भी काफी तेज था. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले डैम का गेट बंद कराया. इसके बाद स्थानीय तैराकों की मदद से लड़की को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया.

तैराकों की मदद से सुरक्षित निकली लड़की
काफी मशक्कत के बाद लड़की को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, तेनुघाट ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, लड़की ने खुद को गोमिया की रहने वाली बताया है. उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद लड़की को उनके सुपुर्द किया जाएगा.

परिवारिक विवाद की बात सामने आई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार में चल रहे आपसी मनमुटाव के कारण लड़की नदी में पहुंची थी. हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है.
पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. पुलिस की तत्परता और स्थानीय तैराकों की मदद से लड़की को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !