Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-07

DC Karn Satyarthi: उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, चिकित्सीय व्यवस्था का किया निरीक्षण, मरीजो से बातचीत कर सुविधाओं एवं समस्याओं को सुना

DC Karn Satyarthi: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सदर अस्पताल, जमशेदपुर का निरीक्षण किया अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों, सेवाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव वार्ड, शिशु वार्ड, आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी), ओपीडी एवं अन्य वार्डों का भ्रमण किया वहां की सफाई व्यवस्था को देखा, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली दवाओं, भोजन, जांच आदि में किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा के बारे में विस्तार से पूछा।
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें एवं मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें, उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेयजल सुविधा तथा चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा व अन्य चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !