Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Giridih News: गिरिडीह में बुजुर्ग महिला की फरियाद पर उपायुक्त रामनिवास यादव का त्वरित एक्शन, 7 दिन में पेंशन का लाभ दिलाने का निर्देश

Giridih News: गिरिडीह समाहरणालय में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की पेंशन से जुड़ी समस्या सामने आई. उपायुक्त रामनिवास यादव ने खुद महिला से बात कर उनकी परेशानी जानी और संबंधित अधिकारी को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया.


सात दिन में पेंशन दिलाने का निर्देश

बुधुडीह गांव की रहने वाली कमला देवी ने बताया कि उन्हें अब तक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक को मौके पर बुलाया. उन्होंने महिला की पात्रता की जांच कर सात दिनों के भीतर पेंशन का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. अगर कोई राशि लंबित है तो उसका भी नियमानुसार भुगतान कराने को कहा.


जरूरतमंदों की समस्या प्राथमिकता से सुलझाने का निर्देश

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए. खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने का निर्देश दिया गया. इस पहल से कमला देवी को जल्द पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है. प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्राथमिकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !