Ramgarh News: रामगढ़ पुलिस की गश्ती व्यवस्था को अब और मजबूती मिलेगी. राज्य सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के तहत जिले की पुलिस को 20 नए पेट्रोलिंग वाहन दिए गए हैं. मंगलवार को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया.
अधिकारियों ने वाहनों को किया रवाना
वाहनों को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रवाना किया गया. इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त मौजूद रहे. नए वाहनों को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इससे पहले अभियान के पहले चरण में रामगढ़ पुलिस को 13 पेट्रोलिंग वाहन और 19 दोपहिया वाहन मिल चुके हैं. अब 20 नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्ती क्षमता और बढ़ जाएगी.

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
नए वाहनों के जरिए थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी. संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के साथ एंटी-क्राइम चेकिंग भी तेज की जा सकेगी. पुलिस को किसी घटना की सूचना मिलने पर मौके तक पहुंचने में भी आसानी होगी.
डायल-112 पर भी तेजी से मिलेगी मदद
नए पेट्रोलिंग वाहन डायल-112 से मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई में भी मददगार होंगे. आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी और लोगों को जल्द सहायता मिल सकेगी. रामगढ़ पुलिस के अनुसार, इन वाहनों से जिले में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी दोनों मजबूत होंगी.