Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Haiwaan Trailer: अक्षय-सैफ की फिल्म "Haiwan" का ट्रेलर रिलीज, 2 मिनट 34 सेकंड में दिखा सस्पेंस और खौफ का मंजर

Haiwaan Trailer:  बॉलीवुड फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई फिल्म "Haiwan" का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. 2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में सस्पेंस, डर और बदले की कहानी की झलक देखने को मिलती है. 
 
ट्रेलर की शुरुआत एक डरे हुए शहर से होती है. यहां लगातार खतरनाक घटनाएं हो रही हैं. पुलिस इन वारदातों को रोकने में परेशान नजर आती है. जांच आगे बढ़ती है तो कई पुराने राज सामने आने लगते हैं. सैफ अली खान फिल्म में एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन उनकी यही कमी उनकी ताकत बनती दिख रही है. वह आवाज और आसपास की हलचल से खतरे को समझ लेते हैं. ट्रेलर में पुलिस उन्हें हिरासत में लेती भी नजर आती है. इससे उनके किरदार को लेकर सस्पेंस और बढ़ जाता है.

अक्षय कुमार इस बार अलग रूप में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में उनका किरदार काफी गुस्से वाला और खतरनाक दिखता है. अक्षय और सैफ के बीच दिमागी खेल कहानी का बड़ा हिस्सा नजर आ रहा है. दोनों एक दूसरे के सामने किस वजह से हैं, यह फिल्म में साफ होगा. फिल्म में सैयामी खेर पुलिस अफसर के किरदार में हैं. बोमन ईरानी जज की भूमिका निभा रहे हैं. राजपाल यादव, शारिब हाशमी और राजेश शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं. ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक सस्पेंस को और मजबूत करता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !