Murder Of Businessman In Jharkhand: गुमला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां तेज धारदार हथियार से व्यवसायी विनोद जाजोदिया पर हमला होने का मामला सामने आया है.बता दे गुमला के सदर थाना क्षेत्र के रांची गुमला मार्ग पर रविवार शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा व्यवसायी विनोद जाजोदिया पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिससे वो गंभीर रूपसे घायल हो गए.
जहां घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से तुरंत फरार हो गए.
पढ़े कैसे दिया गया घटना को अंजाम
घटना के बाद व्यवसायी को घायल अवस्था में आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनके गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर का दिया गया.जानकारी के अनुसार रिम्स से ले जाने के दौरान रास्ते में व्यवसायी विनोद जाजोदिया की मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा में वारदात की घटना कैद हो गई थी .जिसमें व्यवसायी अपने घर के अपोजिट सड़क पार करने के लिए खड़े थे,तभी एक युवक द्वारा धारदार हथियार से व्यवसायी विनोद जाजोदिया पर वार कर उन्हें जख्मी कर और वहां मौजूद लोगों को धमकी देते हुए फरार हो गया.घटना के पीछे के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है . फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.