Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Ranchi News: RIMS में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत, रैली और पोस्टर प्रतियोगिता से फैलाई जाएगी जागरूकता

Ranchi News: किसी की जिंदगी खत्म होने के बाद भी उसकी आंखें किसी दूसरे के जीवन में रोशनी ला सकती हैं। इसी संदेश के साथ RIMS के Regional Institute Of Ophthalmology (RIO) और Eye Bank ने 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत की है। सोमवार को कार्यक्रम के तहत नेत्रदान जागरूकता पोस्टर जारी किया गया।


इस मौके पर नेत्र रोग विभाग के HOD Prof. Dr. Sunil Kumar के अलावा वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और Eye Bank के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।

25 अगस्त से RIO परिसर में चलेगा जागरूकता अभियान

Prof. Dr. Sunil Kumar ने कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान के जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी में रोशनी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में कई तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं, जिन्हें जागरूकता के माध्यम से दूर करना जरूरी है। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक RIO परिसर में नेत्रदान को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान इच्छुक लोग Eye Donation Pledge Form भी भर सकेंगे।


रैली और पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जाएगा संदेश

अभियान के तहत 27 अगस्त को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें डॉक्टरों के साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ तथा छात्र भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को Poster Making Competition का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नेत्रदान को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

नेत्रदान करने वाले परिवार होंगे सम्मानित

2 सितंबर को नेत्रदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 5 सितंबर को PG छात्रों के लिए नेत्रदान विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। RIO और Eye Bank की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। आयोजकों का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों तक नेत्रदान का संदेश पहुंचाकर जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने की दिशा में काम किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !