Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Seraikela News: कांड्रा में जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, 4 परिवारों को बंधक बनाने और धमकी देने का गंभीर आरोप

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुदू पंचायत के तुमसा स्कूल के ऊपर बेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर चार परिवारों के सदस्यों को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित कार्तिक सरदार के अनुसार, उनके परिवार समेत तीन से अधिक परिवारों को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना रखा है। आरोप है कि परिवार पर जमीन ग्रामीणों के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा है।

जमीन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
कार्तिक सरदार ने आरोप लगाया कि मुखिया सुगी मुर्मू, अजीत सरदार, तरणी सरदार, जगन सरदार, शंकर मास्टर रोहिदास, छोटू मुर्मू, मदन मुर्मू, सोरेन हेंब्रम, सदर मुर्मू समेत अन्य ग्रामीणों की ओर से परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन उनके नाम नहीं करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

युवती को जबरन शादी कराने का भी आरोप
परिजनों ने एक युवती को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवती की जबरन शादी कराने की योजना बनाई जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, देर रात करीब 1 बजे किसी तरह युवती को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

मौके पर पहुंचे लोगों को भी रोकने का दावा
सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ पत्रकार, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्हें भी ग्रामीणों ने वहां से जाने से रोक दिया। मामले की सूचना सरायकेला पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसके बाद कांड्रा थाना पुलिस के साथ जिला पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार था। मामले में पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !