Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Palamu News: पलामू के शहर थाना परिसर में नए महिला थाना भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निपटारे पर जोर

Palamu News: पलामू के शहर थाना परिसर में बने नए महिला थाना भवन का सोमवार को उद्घाटन किया गया. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने दीप जलाकर और फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार और सार्जेंट मेजर विमल चंद्रवंशी मौजूद रहे. महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.


महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

नए भवन के शुरू होने से महिला संबंधी मामलों की जांच और कार्रवाई में सुविधा मिलने की उम्मीद है. महिला थाना पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं को पहले के मुकाबले बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सकेगा. महिला अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई और कार्रवाई भी अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी.


संवेदनशीलता के साथ मामलों के निपटारे पर जोर

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि महिला थाना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों और मामलों का संवेदनशील तरीके से समाधान करना है. उन्होंने कहा कि नए भवन से पुलिसकर्मियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इससे महिला संबंधी मामलों के काम में और सहूलियत होगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !