Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Jamshedpur News: जुगसलाई में निकली कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Jamshedpur News:  सावन के आखिरी सोमवार पर जुगसलाई में कांवड़ यात्रा निकाली गई. जुगसलाई कांवड़िया मंडली की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यात्रा की शुरुआत सुबह 5 बजे जुगसलाई स्थित गिन्नी बाई धर्मशाला से हुई. यहां से कांवड़िए दुहानानी के लिए रवाना हुए.


शिव भक्ति में नजर आए श्रद्धालु
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. कांवड़िए भगवान शिव की भक्ति में जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े. यात्रा में हर हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारे गूंजते रहे. श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ यात्रा में हिस्सा लिया.

दुहानानी से खड़गेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालु
  सुबह करीब  7 बजे दुगहानी यात्रा जुगसलाई स्थित खड़गेश्वर धाम के लिए रवाना हुई. श्रद्धालुओं ने खड़गेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की. सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला.  श्रद्धालुओं को पहले ही यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था. आयोजन के दौरान भगवान शिव की पूजा और कांवड़ यात्रा मुख्य आकर्षण रहे. सावन के आखिरी सोमवार पर जुगसलाई में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !