Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Chaibasa News: चाईबासा के डांगोवापोसी स्टेशन पर ऊंचाई से गिरकर ठेका मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई. हादसा कैरेज एंड वैगन विभाग के सीक लाइन क्षेत्र में हुआ. मृतक की पहचान गुवा के कल्याण नगर निवासी 32 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है.

शेड की ब्लू शीट बदलने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सीक लाइन में करीब 80 से 100 फीट की ऊंचाई पर शेड की ब्लू शीट बदलने का काम चल रहा था. इसी दौरान समीर खान अपना संतुलन खो बैठे और सीधे नीचे जमीन पर जा गिरे. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई. सहकर्मी तत्काल उन्हें इलाज के लिए टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बारिश के बीच काम कराने का आरोप
हादसे के बाद साथी मजदूरों ने ठेकेदार और सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि मौसम खराब होने और तेज बारिश के बावजूद ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था. मजदूरों के अनुसार, काम के दौरान समीर को सेफ्टी हार्नेस, हेलमेट और सुरक्षा रस्सी जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे. इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

परिवार ने मांगी नौकरी और मुआवजा
समीर खान की मौत की जानकारी मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया. घटना के बाद परिजनों और साथी मजदूरों में नाराजगी देखी गई. परिजनों ने मामले में जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही परिवार के एक आश्रित को रेलवे में नौकरी देने और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई है. पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. घटना के बाद रेलवे के ठेका कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !