Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Hazaribagh Student Protest: JPSC आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज और FIR दर्ज करने को बाबूलाल मरांडी ने बताया गलत, बोले:- आंदोलन को दबाने की जा रही कोशिश

Hazaribagh Student Protest: JPSC आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. मरांडी ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और FIR दर्ज करना गलत है.

छात्रों की मांग को बताया सही
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC को लेकर छात्रों की मांग जायज है. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने JPSC के पूर्व सदस्य जमाल अहमद के इस्तीफे और उनसे जुड़े मामलों की जांच की भी मांग की. मरांडी ने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए CBI जांच कराई जानी चाहिए.

झारखंड के विकास पर भी रखी राय
उन्होंने कहा कि झारखंड बनने का मकसद यहां के युवाओं को बेहतर अवसर देना था. सरकार को रोजगार, शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. मरांडी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए अभी काफी काम किया जाना बाकी है.



बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वंदे मातरम देश का राष्ट्रीय गीत है. उन्होंने कहा कि इसका सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए. राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !