Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi News: चीनी-गुड़ के बढ़ते दाम से बढ़ी महंगाई की चिंता, सरयू राय ने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

Ranchi News: रोजमर्रा की जरूरत वाली खाद्य सामग्री के बढ़ते दाम को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चिंता जताई है। उन्होंने चीनी और गुड़ की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने और आम लोगों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।


सरयू राय ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि चीनी और गुड़ के दाम में हाल के दिनों में 12 से 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने का असर सिर्फ इन खाद्य वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मिठाई और अलग-अलग तरह के पकवान तैयार करने की लागत भी बढ़ गई है।


बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर

विधायक ने कहा कि जरूरी खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से बाजार की स्थिति पर नजर रखने तथा चीनी और गुड़ जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कीमतों पर नियंत्रण से आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !