Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Bihar News: खगड़िया में खौफनाक वारदात, लूटपाट का विरोध करने पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने की महिला की हत्या

Bihar News: बिहार के खगड़िया में शनिवार देर रात एक दंपति पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर महिला पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, उसके पति को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया. घटना गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर दौर बगीचे की बताई जा रही है. आरोप है कि बदमाशों ने पहले दंपति को करीब एक किलोमीटर तक घसीटकर सुनसान जगह पर ले गए.


पति को बचाने की कोशिश में गई जान

बताया गया कि बदमाशों ने पहले मोहम्मद अरशद को लाठी से पीटा. उनकी पत्नी 30 वर्षीय रजीना खातून पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही. आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने रजीना पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए.


बेटे को खोजने निकला था दंपति

घायल मोहम्मद अरशद के अनुसार, उनका बेटा शनिवार शाम मेला देखने गया था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर दोनों साइकिल से उसकी तलाश में निकले थे. इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया.


पुलिस जांच में जुटी

गंभीर हालत में रजीना को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोगरी SDPO ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार लूटपाट का विरोध करने पर घटना हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !