Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jamshedpur News: जुगसलाई थाना पुलिस पर युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप, पिता ने सिटी एसपी से की शिकायत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस पर एक युवक को बिना वजह हिरासत में रखने का आरोप लगा है. युवक के पिता ने इस मामले में एसपी सिटी को लिखित शिकायत दी है. गौरी शंकर रोड निवासी मुजाहिद हुसैन उर्फ बबलू ने अपने बेटे जाहिद हुसैन उर्फ विक्की को पुलिस हिरासत से छोड़ने की मांग की है. शिकायत के मुताबिक, जाहिद 21 अगस्त की शाम करीब 8 बजे जिला अदालत के आदेश पर जेल से जमानत मिलने के बाद घर पहुंचा था.

आरोप है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद जुगसलाई थाना पुलिस उसके घर पहुंची. पुलिस ने पूछताछ के लिए जाहिद को थाने लाने को कहा. इसके बाद रात करीब 11:30 बजे पिता अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने जाहिद को थाने में ही रोक लिया. पुलिस की ओर से सुबह पूछताछ के बाद उसे छोड़ने की बात कही गई थी. मुजाहिद हुसैन के अनुसार, 22 अगस्त की सुबह वह बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचे.

आरोप है कि वहां पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने ऊपरी अधिकारियों के दबाव की बात कही. पिता का दावा है कि पुलिस ने बेटे को दोबारा आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजने की बात भी कही. आवेदन में जाहिद के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों का भी जिक्र किया गया है. इनमें जुगसलाई थाना कांड संख्या 44/2026, 615/2025 और 516/2025 शामिल हैं. परिवार का कहना है कि इन मामलों में अदालत से जाहिद को नियमित जमानत मिल चुकी है. लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से परिवार ने मानसिक और आर्थिक परेशानी का आरोप लगाया है. 



मुजाहिद हुसैन ने एसपी सिटी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने अपने बेटे को पुलिस हिरासत से जल्द रिहा कराने की अपील की है. फिलहाल लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !