Jharkhand E-Kalyan Scholarship: झारखंड सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए E-Kalyan पोर्टल फिर से खोल दिया है. इसका फायदा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलेगा. जिन छात्र-छात्राओं से पिछली बार स्कॉलरशिप का आवेदन छूट गया था, वे अब दोबारा आवेदन कर सकते हैं. यह मौका सत्र 2025-26 और 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए दिया गया है.
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
फॉर्म भरते समय अपना नाम सही दर्ज करें. जाति से जुड़ी जानकारी भी सही भरें. बैंक खाते की जानकारी ध्यान से भरें. अपनी शैक्षणिक जानकारी भी सही दर्ज करें. फॉर्म जमा करने के बाद उसकी रसीद जरूर सुरक्षित रखें. पात्र छात्रों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए. उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर देना चाहिए.
संस्थानों को भी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी
शैक्षणिक संस्थानों को भी e-Kalyan पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी. आवेदन जमा होने के बाद पहले संस्थान के नोडल अधिकारी इसकी जांच करेंगे. इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी के स्तर पर आवेदन की जांच होगी.
2025-26 के लिए आवेदन की तारीख
सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2026 से शुरू होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 है.
2026-27 के लिए भी आवेदन शुरू
सत्र 2026-27 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2026 से शुरू होगा. इस सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है.