Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Bokaro News: बोकारो में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए जिला संघ की नई समिति का गठन, खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण पर बनी सहमति

Bokaro News: बोकारो में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की दिशा में जिला बॉक्सिंग संघ ने नई समिति का गठन किया है. बोकारो परिसदन में हुई संघ की दूसरी बैठक में नई टीम के पदाधिकारियों के नाम तय किए गए. बैठक में स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर देने को लेकर भी चर्चा हुई.


नई समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी

झारखंड बॉक्सिंग संघ के सदस्य डी. जगन्नाथ राव की देखरेख में नई समिति का गठन किया गया. अनिता सिंह और अजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. एंजेला सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. अनिता और जगदीश पांडेय को संयुक्त सचिव बनाया गया. वहीं, बंकिम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. मनीषा, कुमार अभिषेक, मनोज कुमार और बसकी नाथ महतो को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.


15 दिनों में पूरी होगी कमेटी

बैठक में तय किया गया कि अगले 15 दिनों के भीतर जिला संघ की पूरी कमेटी तैयार कर राज्य संघ को सौंप दी जाएगी. बैठक में बोकारो के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के जरिए आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.


राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने की तैयारी

जिला महासचिव एंजेला सिंह ने कहा कि बोकारो में राष्ट्रीय स्तर की सीनियर या जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए झारखंड बॉक्सिंग संघ की आगामी एजीएम में प्रस्ताव रखा जाएगा. बैठक की अध्यक्षता जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राम विनोद कुमार सिंह ने की. झारखंड बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !