Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Latehar News: लातेहार पुलिस ने जीती शूटिंग चैंपियनशिप, 14 पदकों के साथ पलामू रीजन में बनी ओवरऑल चैंपियन

Latehar News: पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में लातेहार पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। 20 और 21 अगस्त को पलामू के लेस्‍लीगंज फायरिंग बट में आयोजित प्रतियोगिता में लातेहार की टीम ने निशानेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पलामू रेंज के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले में लातेहार पुलिस ने कुल 1110 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


छह स्वर्ण समेत 14 पदक अपने नाम, एसपी ने दी विजेताओं को बधाई

लातेहार पुलिस की टीम ने प्रतियोगिता में कुल 14 पदक जीते। इनमें छह स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। निशानेबाजी में टीम के प्रदर्शन ने लातेहार को प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।


प्रतियोगिता के समापन पर पलामू एसपी की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, लातेहार एसपी कुमार गौरव ने टीम की इस उपलब्धि पर पुलिसकर्मियों को बधाई दी और विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। लातेहार पुलिस की इस सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है और पुलिस टीम के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !