Google AI Plus Student Offer: Google ने भारत के कॉलेज छात्रों के लिए खास ऑफर शुरू किया है. इसके तहत छात्रों को Google AI Plus का सब्सक्रिप्शन एक साल तक मुफ्त मिलेगा. यह ऑफर पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव काम में AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले छात्रों के लिए है. इस प्लान में Gemini का ज्यादा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ Google Drive, Google Photos और Gmail के लिए 400GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा.
Google AI Plus फ्री में कैसे मिलेगा?
छात्र सबसे पहले Google One Plans पेज पर जाएं. अपने Google अकाउंट से साइन-इन करें. इसके बाद Google AI Plus सेक्शन में "Get student offer" पर क्लिक करें. फिर "Continue" का विकल्प चुनें. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी. छात्रों को स्टूडेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद एक साल तक Google AI Plus का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल जाएगा.
एक साल बाद देना होगा 399 रुपये
फ्री सब्सक्रिप्शन खत्म होने से पहले ऑटो-पेमेंट बंद करना जरूरी है. अगर ऑटो-पेमेंट बंद नहीं किया गया, तो एक साल बाद 399 रुपये का चार्ज लग सकता है.
Google AI Plus में क्या-क्या मिलेगा?
इस प्लान में 400GB का क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. यह स्टोरेज Google Drive, Google Photos और Gmail के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. Gemini में सामान्य यूजर्स की तुलना में 2 गुना ज्यादा यूसेज लिमिट मिलेगी. छात्रों को Google के AI क्रिएटिव टूल्स का भी ज्यादा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. इससे सिनेमैटिक सीन्स और स्टोरीज बनाने में मदद मिलेगी.
Search में Nano Banana फीचर का ज्यादा सपोर्ट भी मिलेगा. इसके अलावा Gmail के अंदर सीधे Gemini का इस्तेमाल किया जा सकेगा. Gemini Notebook में रिसर्च से जुड़े कई फीचर्स का बेहतर एक्सेस मिलेगा. इसमें ऑडियो और वीडियो ओवरव्यू के साथ क्विज जैसे फीचर भी शामिल हैं.
Gemini में आया Student Hub
Google ने Gemini ऐप में नया "Student Hub" भी जोड़ा है. इसका मकसद छात्रों के लिए पढ़ाई से जुड़े AI फीचर्स को एक जगह उपलब्ध कराना है. छात्र यहां स्टडी नोटबुक बना सकेंगे. फ्लैशकार्ड तैयार कर सकेंगे. प्रैक्टिस क्विज भी दे सकेंगे. Google के मुताबिक, आने वाले समय में Student Hub में पढ़ाई से जुड़े और टूल्स जोड़े जाएंगे.