Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Chandil Railway Station: चांडिल जंक्शन का जीएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और अधूरे कामों को जल्द पूरा करने का निर्देश

Chandil Railway Station: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. जैन ने शुक्रवार को चांडिल जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की स्थिति देखी. जीएम के साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर और तकनीकी टीम भी मौजूद रही.


पार्किंग से लेकर प्लेटफॉर्म तक सुविधाओं की जांच
स्टेशन पहुंचने के बाद ए.के. जैन ने पार्किंग एरिया, टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म का जायजा लिया. उन्होंने स्टेशन के साउंड सिस्टम और ओवरब्रिज की व्यवस्था भी देखी. यात्रियों के लिए लगाई गई लिफ्ट की भी जांच की गई. जीएम ने लिफ्ट के सही तरीके से काम करने और उसके सेल्फ फीचर की स्थिति को देखा. इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल जंक्शन पर किए जा रहे कामों की भी समीक्षा की गई. उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों और बाकी बचे कामों की जानकारी ली.

अधूरे काम जल्द पूरे करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन की सुविधाओं और निर्माण कार्यों में सामने आ रही कमियों पर अधिकारियों और तकनीकी टीम से चर्चा की. उन्होंने कहा कि जो काम अभी बाकी हैं, उन्हें तय समय में पूरा किया जाए. यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी सुधारों को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया.

सुरक्षा निरीक्षण के तहत किया गया दौरा
ए.के. जैन ने बताया कि उनका दौरा सुरक्षा निरीक्षण के सिलसिले में है. उन्होंने आद्रा से बोकारो, पुरुलिया और चांडिल स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि चांडिल स्टेशन में बीएसएस के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई है. जो काम अभी पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में अधिकारियों से जानकारी ली गई है. जीएम ने कहा कि लिफ्ट समेत यात्रियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं में जहां सुधार की जरूरत है, वहां जल्द काम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. जीएम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कामों को गंभीरता से लेने और जरूरी सुधार जल्द पूरा करने को कहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !