Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Seraikela Crime News: सरायकेला में फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने कोलेबिरा गांव से दबोचा

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे विशेष अभियान में सरायकेला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गैर जमानतीय वारंट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा नायक, पिता वासुदेव नायक, निवासी कोलेबिरा गांव, सरायकेला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था। इसके बाद से वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा नायक अपने गांव में मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कोलेबिरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद कृष्णा नायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फरार वारंटियों के खिलाफ जिले में विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !