Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Seraikela News: तिरुलडीह में अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई, डांटम जंगल से 5 हजार CFT बालू जब्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू के उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को कुकड़ू अंचल और तिरुलडीह पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

डांटम जंगल में मिला अवैध बालू का भंडारण
अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने थाना क्षेत्र के डांटम जंगल में जांच की। इस दौरान करीब 5,000 घन फीट अवैध बालू बरामद किया गया। प्रशासन ने बालू को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध खनन पर लगातार नजर
प्रशासन के अनुसार जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध भंडारण व परिवहन को रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !