Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Ranchi News: रांची में बारिश के बाद गहराया मच्छरों का संकट, फॉगिंग व्यवस्था में भेदभाव पर उठे सवाल

Ranchi News: रांची में रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ ही शहर के कई इलाकों में मच्छरों का आतंक अचानक बढ़ गया है. बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलजमाव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे अब डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सताने लगा है.

शहर में फॉगिंग की व्यवस्था
नगर निगम के अनुसार, उसके पास 3 थर्मल और 9 कोल्ड फॉगिंग मशीन हैं. इसके अलावा सभी वार्डों में नैपसैक स्प्रे मशीनें भी उपलब्ध हैं. 53 वार्डों में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराई जा रही है. नगर निगम के मुताबिक, कांके, अशोक नगर, गवर्नर हाउस और IAS कॉलोनी जैसे इलाकों में रोज फॉगिंग होती है. वहीं, बाकी क्षेत्रों में रोस्टर के आधार पर फॉगिंग की जा रही है. लोगों का सवाल है कि मच्छरों की समस्या पूरे शहर में है तो व्यवस्था भी सभी इलाकों में समान क्यों नहीं है.


जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बारिश के बाद कई जगह पानी जमा हो रहा है. लोगों के अनुसार, लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में फॉगिंग के साथ जलजमाव हटाने और एंटी-लार्वा अभियान पर भी जोर देने की जरूरत है. नगर निगम के अनुसार, फॉगिंग की जरूरत होने पर लोग 18005701235 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. फिलहाल नगर निगम की ओर से फॉगिंग व्यवस्था को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी भेदभाव की बात नहीं कही गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !