Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग में कोयला लदे हाइवा ने 55 वर्षीय व्यक्ति कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Hazaribagh Road Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. शुक्रवार को चेपाकला मार्ग पर एक तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने 55 वर्षीय जयपाली महतो को कुचल दिया. इस हादसे में मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक मंझली डाडी गांव के निवासी थे और किसी निजी काम से चेपाकला की ओर जा रहे थे.


दुर्घटना के बाद एनटीपीसी गेट नंबर 4 के पास चक्का जाम

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम और आक्रोश फैल गया. मृतक के परिजनों और मंझली डाडी के सैकड़ों ग्रामीणों ने एनटीपीसी के गेट नंबर 4 से गुजरने वाले कोयला परिवहन मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया. उग्र भीड़ पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और आश्रित को एनटीपीसी में पक्की नौकरी देने की मांग पर अड़ी हुई है.

आम रास्तों से कोयला परिवहन बंद करने की मांग
स्थानीय लोगों में प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी और आम रास्तों से दिन-रात गुजरने वाले भारी वाहन हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं. लोगों ने स्पष्ट मांग रखी है कि एनटीपीसी आम जनमानस के इस्तेमाल वाले मार्गों से कोयले की ढुलाई तुरंत बंद करे और इसके लिए एक समर्पित वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराए.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच और कार्रवाई जारी
हादसे की सूचना मिलते ही डाड़ीकला ओपी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने और मार्ग खोलने की कोशिश की. पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुआवजे और मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी था.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !