Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत पश्चिमी सिंहभूम में 4 नए वाहनों को मिली मंजूरी

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana: पश्चिमी सिंहभूम में ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 4 नए वाहनों के संचालन को मंजूरी दी गई. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार भी मौजूद रहे.

11 रूटों पर पहले से चल रही 17 गाड़ियां
अधिकारियों के मुताबिक जिले में फिलहाल 11 तय रूटों पर 17 वाहन इस योजना के तहत चल रहे हैं. इनके जरिए गांवों और दूरदराज के इलाकों को प्रखंड व जिला मुख्यालय समेत जरूरी स्थानों से जोड़ा जा रहा है. इससे ग्रामीणों के अलावा विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में सुविधा मिल रही है.

एक रूट बदलने के आवेदन पर भी चर्चा
बैठक में नए वाहनों से जुड़े आवेदनों की पात्रता और प्रस्तावित रूट की भी जांच की गई. निर्धारित नियमों और मापदंडों के आधार पर चार आवेदनों को स्वीकृति दी गई. वहीं, एक वाहन का रूट बदलने से जुड़े प्रस्ताव पर भी अधिकारियों ने चर्चा की.

तय रूट और समय पर चलेगी गाड़ी
उपायुक्त मनीष कुमार ने अधिकारियों को स्वीकृत वाहनों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वाहन तय रूट, समय और नियमों के अनुसार चलने चाहिए, ताकि योजना का लाभ वास्तव में ग्रामीण लोगों तक पहुंच सके. जिला प्रशासन का कहना है कि नए वाहनों के जुड़ने से दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन सुविधा का दायरा बढ़ेगा और लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !