Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Jamshedpur News: DBMS करियर अकादमी में यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 125 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के DBMS करियर अकादमी में बुधवार को यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ. इंटरैक्ट क्लब और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त आयोजन में करीब 125 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में छात्रों को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित सड़क व्यवहार की जानकारी दी गई.


विशेषज्ञों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक जमशेदपुर नीरज कुमार और टाटा मोटर्स के हेड ऑफ सेफ्टी राहुल वाडिया मुख्य वक्ता रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए. साथ ही रोजमर्रा के उदाहरणों से दुर्घटनाओं से बचने के तरीके बताए. जागरूकता सत्र में करीब 125 छात्र शामिल हुए. विद्यार्थियों को बताया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया.


सड़क सुरक्षा को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल अध्यक्ष गीता मोहंदास ने अतिथियों के स्वागत से की. प्रधानाचार्या सोमा बनर्जी ने अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया. बताया गया कि कार्यक्रम प्रधानाचार्या की पहल पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है. हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह खुद सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !