Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम, केशव महतो बोले- आधुनिक भारत की नींव रखी

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में लिए गए फैसलों को उन्होंने देश के विकास की नई शुरुआत बताया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और गांवों तक विकास पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।


आज की चुनौतियों के बीच राजीव गांधी के विचारों को बताया प्रासंगिक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना चाहते थे। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था।


केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक असमानता और सामाजिक सद्भाव जैसी चुनौतियां हैं। ऐसे समय में राजीव गांधी के विचारों और उनके सपनों को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान, लोकतंत्र तथा सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करने की अपील की।




कार्यक्रम में राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, ज्योति सिंह मथारू, कुमार गौरव, रमा खलखो, राजन वर्मा, डॉ. एम तौसीफ, रमाकांत आनंद, सुनील सिंह, गजेंद्र सिंह, केके गिरी, आभा सिन्हा, सुरेन राम, विजय चौबे, सच्चिदानंद चौधरी और सूर्यकांत शुक्ला समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !