Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Seraikela Crime News: सरायकेला सदर अस्पताल से बाइक चोरी का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

Seraikela: सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सरायकेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की हैं.

इलाज कराने पहुंचे व्यक्ति की बाइक हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक नंबर JH05CZ-2871 अस्पताल परिसर में खड़ी की थी. इलाज के बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने सरायकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

विशेष टीम ने की छापेमारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर सरायकेला अंचल इंस्पेक्टर राजेश टुडू के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया.

दोनों आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सुरज नाथ निवासी लखीपुर, थाना राजनगर और 26 वर्षीय अभिषेक महतो, निवासी दुगनी, जोरडीहा, थाना सरायकेला के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं. बरामद बाइकों के चेचिस नंबर MBLHAW126MHG79933 और MBLHAW123MHK54117 बताए गए हैं.



चोरी के नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है और चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां खपाया जाता था. छापामारी टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अरुण कुमार महतो, विनोद टुडू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !