Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 अगस्त को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20, 23 और 24 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी किया है। 23 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है।


30 से 40 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। 20, 23 और 24 अगस्त को गरज और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। चतरा के हंटरगंज में 58.8 मिमी बारिश हुई, जो सबसे अधिक रही। वहीं बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और नामकुम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।




अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

राजधानी रांची में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 20 से 26 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24 अगस्त को एक से अधिक बार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची का तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने और खुले मैदान, पेड़ तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !