Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ramgarh News: रामगढ़ पुलिस की नई पहल, केस मॉनिटरिंग के लिए लॉन्च हुआ “PRISM” पोर्टल, FIR से लेकर चार्जशीट तक होगी ऑनलाइन निगरानी

Ramgarh News: रामगढ़ पुलिस ने लंबित आपराधिक मामलों की जांच को तेज और व्यवस्थित करने के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है. एसपी मुकेश लुनायत के नेतृत्व में तैयार PRISM पोर्टल का गुरुवार को शुरु किया गया. इसके जरिए FIR से लेकर अंतिम रिपोर्ट या चार्जशीट तक केस की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी.


हर केस की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

PRISM का पूरा नाम Police Review of Investigation Status & Monitoring है. इस पोर्टल पर प्राथमिकी, जांच अधिकारी और केस की प्रगति से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी. साक्ष्य जुटाने, आरोपियों की गिरफ्तारी और वैज्ञानिक जांच की स्थिति भी अपडेट की जाएगी.


अधिकारी देख सकेंगे केस की स्थिति

पुलिस 60 और 90 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में जांच पूरी करने की निगरानी करेगी. समय सीमा नजदीक आने पर पोर्टल के जरिए संबंधित जांच अधिकारी को डिजिटल रिमाइंडर मिलेगा. इससे लंबित मामलों की समय पर समीक्षा में मदद मिलेगी. एसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी एक ही प्लेटफॉर्म से मामलों की प्रगति देख सकेंगे. जरूरत के अनुसार अधिकारी जांच अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे सकेंगे.


पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

एसपी मुकेश लुनायत ने कहा कि PRISM के जरिए केस की समीक्षा डेटा के आधार पर होगी. इससे जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी. रामगढ़ पुलिस का कहना है कि तकनीक के जरिए लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !