Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-04

Ichagarh police tractor recovery: ईचागढ़ मे पुलिस की कार्रवाई, चोरी हुआ ट्रैक्टर पुरुलिया से बरामद

ईचागढ़: बीते 2 जून को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के लेपटांड गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।


टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के तपानंद मंडल (23 वर्ष) के घर पर छापेमारी कर चोरी गया नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH06T 5157) बरामद किया।

छापेमारी दल में ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, महाती सिंकु, विश्वजीत कुमार तिवारी, राजेश कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !