Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

West Singhbhum News: किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग पर गिरा पेड़, दुर्घटना की आशंका के बीच स्थानीय लोगों ने उठाई जल्द से जल्द रास्ता साफ करने की मांग

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर सड़क के बीच पेड़ गिर गया है. यह पेड़ ओम शांति स्थल मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे गिरा है. पेड़ का कुछ हिस्सा काटकर हटाया गया है. लेकिन उसका बाकी हिस्सा अब भी सड़क पर पड़ा है. इससे सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया है. बारिश के बीच इस मार्ग पर दिन-रात कोहरा भी छाया रहता है. खासकर रात में कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सड़क पर पड़ा पेड़ साफ दिखाई नहीं देता.


वाहनों की आवाजाही के बीच बढ़ी दुर्घटना की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है. ऐसे में पेड़ का हिस्सा जल्द नहीं हटाया गया तो दुर्घटना हो सकती है. वाहन चालकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर पड़े पेड़ को पूरी तरह हटाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई होने से किसी बड़े हादसे को टाला जा सकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !