Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur Flood: जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर घटा, फिर भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा और खरकई

Jamshedpur Flood: जमशेदपुर में बाढ़ के खतरे के बीच राहत की खबर सामने आई है. स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है. हालांकि दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

 19 अगस्त यानी आज दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट में दोनों नदियों का जलस्तर घटता हुआ बताया गया है.

स्वर्णरेखा अब खतरे के निशान से 0.32 मीटर ऊपर
मानगो ब्रिज के पास स्वर्णरेखा नदी का खतरे का स्तर 121.50 मीटर तय है. दोपहर 2 बजे यहां नदी का जलस्तर 121.82 मीटर दर्ज किया गया. इस तरह स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 0.32 मीटर ऊपर बह रही है. हालांकि जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

खरकई नदी 2 मीटर ऊपर, जलस्तर में गिरावट
आदित्यपुर ब्रिज के पास खरकई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर है. रिपोर्ट के अनुसार यहां नदी का वर्तमान जलस्तर 131 मीटर दर्ज किया गया. खरकई नदी अभी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है. हालांकि यहां भी जलस्तर गिरने का ट्रेंड दर्ज किया गया है.



घट रहा खतरा, लेकिन सावधानी जरूरी
दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट शुरू होने से बाढ़ का खतरा धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है. हालांकि नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर हैं. ऐसे में तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को फिलहाल सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !