Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Simdega Crime News: सिमडेगा में गश्ती पुलिस अफसर को ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Simdega Crime News: सिमडेगा में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के खूंटी टोली चौक के पास 9 अगस्त की देर रात हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित गोप, विजय डुंगडुंग और ट्रैक्टर मालिक बालकेश्वर ग्वाला के रूप में हुई है. एसडीपीओ सिमडेगा धर्मदेव पासवान ने इसकी जानकारी दी.

अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने तामड़ा रोड की ओर से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को आते देखा.

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि ट्रैक्टर चालकों ने रुकने के बजाय ड्यूटी पर तैनात एएसआई अरुण कुमार सिंह को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए. हादसे में एएसआई अरुण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज रांची में चल रहा है.

एसपी के निर्देश पर बनी SIT
घटना के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया गया. टीम ने मामले की जांच शुरू की. तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने रोहित गोप और विजय डुंगडुंग को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक बालकेश्वर ग्वाला के निर्देश पर घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने बालकेश्वर ग्वाला को भी गिरफ्तार कर लिया.



पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !