Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Ranchi News: JSSC CGL रद्द होने पर 2 हजार चयनित अभ्यर्थियों का ऐलान, नियुक्ति बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन

Ranchi News: JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के बाद चयनित करीब 2 हजार अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। बुधवार को हुई बैठक में चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति बहाल होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल कर मेरिट में स्थान बनाया था और तय कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी नियुक्ति हुई थी। ऐसे में पूरी परीक्षा रद्द किए जाने से उनके भविष्य पर सीधा असर पड़ा है।


नियुक्ति रद्द करने के फैसले को कोर्ट में देंगे चुनौती

चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी नियुक्ति अदालत के आदेश और निर्धारित नियमों के तहत हुई थी। इसलिए परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को वे दोबारा न्यायालय में चुनौती देंगे।अभ्यर्थियों ने बैठक में कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाने के साथ आंदोलन तेज करने का भी निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों के मुताबिक, जल्द ही रांची में आंदोलन के लिए स्थान तय किया जाएगा। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी नियुक्ति बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।




बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं, भविष्य की लड़ाई

चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल नौकरी बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके भविष्य और उनके साथ हुए कथित अन्याय का सवाल है। उन्होंने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने और चयनित अभ्यर्थियों के हित में नियुक्ति बहाल करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !