Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा पूरे राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में आज भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

डीप डिप्रेशन का झारखंड में असर
उत्तरी झारखंड और इसके आसपास दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटे में करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे में इसके झारखंड से होते हुए दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद सिस्टम के कमजोर पड़ने और कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने का अनुमान है.

19 और 20 अगस्त को वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने 19 और 20 अगस्त को पूरे झारखंड में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं, 21 से 25 अगस्त के बीच राज्य के लिए कोई खास मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, इस दौरान कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.

पतरातू में 190 MM बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के लगभग सभी हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. रामगढ़ के पतरातू में सबसे अधिक 190 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा चंदवा में 160.6 मिलीमीटर, महुआडांड़ में 132 मिलीमीटर, लातेहार में 131.2 मिलीमीटर, भंडरिया में 131 मिलीमीटर और रांची के बेरो में 112 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

चाईबासा सबसे गर्म, लातेहार सबसे ठंडा
मौसम के तापमान की बात करें तो राज्य में चाईबासा सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.



रांची में 25 अगस्त तक बारिश के आसार
राजधानी रांची में 19 से 25 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान रोजाना एक से दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !