Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Dhanbad News: पतरस बरवा बने रेल धनबाद के DSP-1, जैप-4 बोकारो से हुआ तबादला

Dhanbad News: झारखंड पुलिस विभाग में DSP स्तर पर फेरबदल किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पतरस बरवा का तबादला करते हुए उन्हें DSP प्रथम, रेल धनबाद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वह बोकारो स्थित जैप-4 में DSP के पद पर तैनात थे।


विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पतरस बरवा को जैप-4 बोकारो से स्थानांतरित कर रेल धनबाद में DSP प्रथम के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनकी नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।


DGP कार्यालय से भी जारी हुआ गत्यादेश

तबादला आदेश के बाद DGP कार्यालय की ओर से पतरस बरवा के लिए गत्यादेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें उन्हें जल्द से जल्द नई पदस्थापना पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।




योगदान की रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को देनी होगी

आदेश में कहा गया है कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पतरस बरवा को अपने योगदान की जानकारी संबंधित कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। रेल धनबाद में DSP प्रथम के रूप में उनकी जिम्मेदारी रेलवे क्षेत्र से जुड़े सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की निगरानी करना होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !