Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur Flood News: जमशेदपुर में उफान पर खड़काई और स्वर्णरेखा, 2500 घरों में घुसा पानी, जलमग्न हुई सड़कें, प्रशासन पर उठे सवाल

Jamshedpur Flood News: शहर में खड़काई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बागबेड़ा से लेकर जुगसलाई और शास्त्री नगर तक कई इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया है। मानगो के भी कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

करीब ढाई हजार घरों में घुसा पानी
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में करीब दो से ढाई हजार घरों में पानी घुस चुका है। पानी बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं।

मुख्य सड़कों पर भी पानी
एल्कोर और रमाडा से जुड़ी मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया है। बताया जा रहा है कि नदी का पानी इस इलाके तक पहुंच गया है। इससे वाहनों की आवाजाही और आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

प्रशासन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलस्तर लगातार बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव की व्यवस्था जल्द शुरू करने की मांग की है। फिलहाल नदी का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर के कई निचले इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !