Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: 6 सितंबर को जमशेदपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार करेंगे सरयू राय, शिक्षा के उत्थान और शिक्षकों के सम्मान पर केंद्रित होगा आयोजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आगामी 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार आयोजित करेंगे। सेमिनार का विषय शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की तैयारियों और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।


चार सत्रों में होगी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा

सरयू राय ने बताया कि सेमिनार के दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को चार सत्रों में बांटा गया है। इनमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा और छात्र आंदोलन शामिल हैं। इन क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संभावित उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।



सरकार को सौंपा जाएगा सुझावों से जुड़ा ज्ञापन

सेमिनार में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों, समस्याओं और सुधार की संभावनाओं पर चर्चा होगी। छात्र आंदोलन की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़े मुद्दों को भी सामने रखा जाएगा। सेमिनार के बाद झारखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार से संबंधित सुझाव और सेमिनार में सामने आए प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। बैठक में एसपी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, नीरज सिंह, पवन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !